फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को सुनहरे भविष्य का दिखाकर की जालसाजी

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
कासगंज। ग्राहक सेवा केंद्र के घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि अब एक निजी कंपनी का घोटाला सामने आ रहा है। रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी निवेशकों का लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। निवेशकों ने अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद की एक कंपनी इंफ्रा डेवेलपर्स का नौ वर्ष कासगंज में दफ्तर खुला। यहां लोगों को सुनहरे भविष्य का झांसा दिखाकर कंपनी ने लोगों का धन निवेश कराया। अधिक ब्याज और धनराशि दोगुनी करने के सब्जबाग दिखाए गए। तमाम निवेशकों से मोटी रकम का निवेश कराने के बाद कंपनी के अफसर दफ्तर बंद कर भाग गए। कई दिनों से कंपनी का दफ्तर बंद मिला तो निवेशकों की धड़कने बढ़ गईं। निवेशकों ने फोन पर कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया, अधिकारी आज कल की कहकर टालते रहे। जब निवेशकों को अपनी रकम वापस मिलती नहीं दिखी तो वह अधिकारियों की शरण में पहुंच गए हैं। पिछले सप्ताह निवेशकों ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल को प्रार्थना पत्र देकर जांच पड़ताल किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक विस्तृत जानकारी साझा करने से इंकार किया है।
निवेशक विशाल शर्मा ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपये कंपनी में निवेश किया था। कंपनी ने निवेश के सापेक्ष बेहतर योजनाओं के सब्जबाग दिखाए थे। अब कंपनी के अफसर गायब हैं। मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

कंपनी ने क्रय की बड़े क्षेत्रफल की भूमि
कासगंज। बताया जा रहा है कि कंपनी ने सहावर के याकूतगंज में बड़े क्षेत्रफल में भूमि क्रय की है। निवेशकों का मानना है कि निवेश की गई धनराशि से ही भूमि खरीदी है।
कुछ दिन पहले विशाल शर्मा एवं कुछ अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इस तरह की शिकायत की थी। उसके बाद ही जांच शुरू हुई है। विस्तृत जानकारी नहीं है। अजय भदोरिया, पीआरओ, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें