फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में पिता पुत्र सहित पांच दोषी करार

विज्ञापन
अदालत ने सुनाई सजा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। आठ साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में न्यायालय ने पिता-पुत्र सहित पांच लोगों को दोषी पाया है। जमीन के विवाद में आरोपियों ने प्रधानाचार्य सहित दो लोगों की हत्या कर दी थी। सजा सुनाए जाने के बाद सभी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। उनको पांच जून को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


थाना भोगांव के गोविंदेपुर निवासी राजवीर सिंह यादव एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। 10 जून 2011 की दोपहर बारह बजे वह थाना भोगांव के अहिरवा निवासी पवन कुमार शाक्य के साथ मैनपुरी जा रहे थे। डीएम आवास के पास बाइक और कार सवार लोगों ने उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

राजवीर के पिता जदुनाथ सिंह ने हत्या की रिपोर्ट थाना भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी अरविंद राजपूत, उनके पुत्र रिषी कुमार, चंद्रकुमार के अलावा अमित कुमार और अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में प्रमोद कश्यप निवासी मेरापुर गुजराती थाना एलाऊ, मोनू निवासी मोहल्ला हथियापौर, अभिषेक निवासी मोहल्ला चौधरी और आशू दीक्षित निवासी कस्बा भोगांव सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई केे लिए चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज षष्ठम अशोक कुमार की कोर्ट में हुई। पुलिस ने हत्या का आरोप साबित करने के लिए चार्जशीट में 36 गवाहों के बयान दर्ज किए। गवाहों ने हत्या के संबंध में अदालत में गवाही दी। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी पूर्व डीजीसी सुभाषचंद्र यादव, एडीजीसी अशोक कुमार यादव ने की।

गवाही के आधार पर अपर जिला जज ने अरविंद राजपूत, रिषी कुमार, चंद्र कुमार, प्रमोद कश्यप और अभिषेक को दोहरे हत्याकांड का दोषी पाया। उनको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।

साक्ष्य के अभाव में दो बरी
अभियोजन पक्ष के गवाह अमित और मोनू के खिलाफ हत्या का आरोप साबित नहीं कर सके। साक्ष्य के अभाव में अपर जिला जज ने दोनों को दोहरे हत्याकांड से बरी कर दिया है।

एक का किशोर न्यायालय में मामला विचाराधीन
आरोपी आशू दीक्षित घटना के समय नाबालिक था। तब उसकी उम्र 17 वर्ष थी, इसलिए उसका मुकदमा किशोर न्यायालय में चल रहा है।

जमीन के विवाद में हुई थी हत्या
भोगांव में मैनपुरी रोड पर कृषक विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पास एक जमीन को लेकर राजवीर सिंह और अरविंद राजपूत केे बीच विवाद चल रहा था। राजवीर ने तहसील से पैमाइश करा ली थी। महंगी जमीन होने के कारण विवाद के चलते राजवीर सहित दो लोगों की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें