फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को लुभा रहे लखनवी कुर्ता-पायजामा

विज्ञापन
कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। ईद का त्योहार नजदीक है। इसके चलते तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खाने-पीने की चीजों के साथ ही कपड़ों की खरीदारी जोरों पर की जा रही है। युवाओं को डिजाइनर के साथ ही लखनवी कुर्ता पायजामा खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को नगर के प्रमुख बाजारों में ईद को लेकर लोगों की भीड़ रही। खाने-पीने की चीजों के साथ ही बड़ी संख्या में कपड़ों की खरीदारी भी लोग करते नजर आए। सबसे अधिक खरीदारी कुर्ता पायजामा की कर रहे हैं। इसमें लखनवी कुर्ता लोगों की पहली पसंद है।

इसके अतिरिक्त सिल्क का कुर्ता, चिकन, कढ़ाईयुक्त डिजाइनर कुर्ते भी लोगों को खूब भा रहे हैं। नगर में 150 से लेकर दो हजार रुपये तक का कुर्ता उपलब्ध है।

कन्नौज के इत्र की हो रही जमकर खरीदारी
ईद के लिए लोग हर प्रकार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को कन्नौज का इत्र पसंद आ रहा है। नगर में 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की इत्र की सीसी लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाएं और बच्चे भी खरीदारी में पीछे नहीं
ईद की खरीदारी के लिए महिलाएं और बच्चे भी खरीदारी में पीछे नहीं हैं। महिलाएं बाजारों में पहुंचकर जहां खाने-पीने का सामान खरीद रहीं हैं वहीं बड़ी तादात में कपड़ों व आभूषणों की भी खरीदारी की जा रही है। बच्चे भी अपने लिए कढ़ाई युक्त कुर्ते खरीदते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें