फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के खजाने पर लग सकती है सील

विज्ञापन
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन के प्रमुख मंदिर दानघाटी में श्री ठाकुर गिरिराज महाराज के खजाने में मौजूद धनराशि, सिक्के और आभूषण को सील किया जा सकता है। इस पर अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमर सिंह ने सुनवाई करते हुए नोटिस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


दानघाटी मंदिर के सेवा ठेका में 7.44 करोड़ के गबन के आरोप में जेल में बंद प्रबंधक डालचंद चौधरी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से ठाकुर श्री गिरिराज महाराज में उपलब्ध धनराशि, सिक्के तथा अन्य उपहारों को किसी उच्चाधिकारी, रिसीवर की उपस्थिति में सील किए जाने की बात कही है।

इस पर थाना गोवर्धन की आख्या और अभियुक्त के प्रार्थना पत्र के बाद न्यायालय ने सचिव श्रीगिरिराज सेवक समिति बड़ा बाजार दानघाटी गोवर्धन को नोटिस जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया है कि उक्त प्रार्थना पत्र पर चार जून को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें वादी और अभियुक्त के अधिवक्ताओं को अवश्य सुना जाता है। पुलिस की आख्या प्राप्त हो चुकी है। अभियुक्त के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रख दिया है।
विज्ञापन


मंदिर मुखारविंद मानसी गंगा में भी जांच शुरू
गोवर्धन। दानघाटी के साथ ही अब गोवर्धन के एक और प्रमुख मंदिर गिरिराज मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा में अनियमितता संबंधी शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। सोमवार को रिसीवर के खिलाफ की गई शिकायत पर एसडीएम के समक्ष रिसीवर रमाकांत गोस्वामी की ओर से प्रबंधक मनु ऋषि हाजिर हुए। इस मामले में उन्होंने रिसीवर की ओर से शिकायत का जवाब दाखिल करने के लिए कुछ और वक्त मांगा है। इस पर एसडीएम नागेंद्र सिंह ने 15 जून को जवाब दाखिल करने का समय दिया है। रिसीवर पर मंदिर प्रबंधन करते हुए जमीन खरीदने और फूल बंगला सजाने के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें