फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर गाड़ी पुलिया से टकराई, दो बच्चों सहित दंपती घायल

विज्ञापन
पुलिया से टकराई गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को दोपहर माइल स्टोन 96 पर चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में दो बच्चों सहित दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 96 पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार को सुरेंद्र सिंह निवासी मदनपुर थाना सुरता बाजार जनपद सिद्धार्थ नगर चला रहा था।

चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। कार में सवार सुरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी संगीता एवं दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सिद्धार्थ नगर से फरीदाबाद जा रहे थे। अचानक झपकी आ गई। हादसे में संगीता व एक बच्चे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें