फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार काट ले गए चोर, गुल रही 35 गांवों की बिजली

विज्ञापन
डैमो - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव क्षेत्र में बलदेव खड़ेरा घाट फीडर की 33 केवी लाइन के पांच खंभों का तार चोरों में काट लिया। 33 केवी लाइन के तार चोरी होने से बलदेव व बरौली बिजलीघर बंद हो गए। इससे 35 गावों के लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन


सुबह राहगीरों ने इसकी जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी। शनिवार रात को चोर बलदेव खड़ेरा घाट फीडर की 33 केवी लाइन के पांच खंभों का तार काट ले गए थे। इससे 35 गांवों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने जैसे-तैसे गर्मी और अंधेरे में रात काटी। सुबह राहगीरों ने इसकी जानकारी बलदेव स्थित बिजली कर्मचारियों को दी।

सूचना पर बलदेव के जेई व एडीओ ने मौके का निरीक्षण किया। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर लंबा तार चोर काट ले गए हैं। जेई ने बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लाइन पर नए तार लगाने को प्रक्रिया शुरू करा दी है। देर रात तक बिजली चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें