फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
नौहझील(मथुरा)। रविवार की सुबह पौने पांच बजे नौहझील-मांट मार्ग पर गांव बरौंठ प्याऊ के पास वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। युवक सेना में भर्ती के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे। मौके पर पहुंची नौहझील पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को नयति में भर्ती कराया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव बरौंठ निवासी रामगोपाल(19) पुत्र रामबाबू और मुकेश(20) रमेश शर्मा सेना में भर्ती के लिए प्रतिदिन दौड़ लगाने जाते थे। रविवार की सुबह दोनों युवक बरौंठ प्याऊ के पास पहुंचे ही थे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया।

यहां पर रामगोपाल ने दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार और ग्रामीण नयति हास्पिटल की तरफ दौड़ पड़ा। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों युवक दौड़ लगा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें