फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज को वातानुकूलित दो बसों की मिली सौगात

विज्ञापन
मैनपुरी से दिल्ली तक चलेंगी एसी बसें। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज के बेड़े को दो नई एसी बसें मिल गई हैं। इनका दिल्ली मार्ग पर संचालन शुरू किया गया है। इन बसों के संचालन से उन यात्रियों को लाभ मिलेगा जो एसी बसों में दिल्ली तक का सफर करना चाहता हैं। मैनपुरी डिपो में 74 बसें हैं, जिनमें से 72 बसें रोडवेज की तथा एक बस अनुबंधित है। मैनपुरी से दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेसवे होकर 12 तथा अलीगढ़ होकर 16 बसों का संचालन किया जाता है। मैनपुरी डिपो से दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग से मिली दोनों एसी बसों का दिल्ली मार्ग पर संचालन शुरू किया गया है। गर्मी के मौसम में एसी बसों में एडवांस बुकिंग लेनी पड़ रही है, वहीं बेवर डिपो में 60 बसों का बेड़ा है। इसमें 54 बसें रोडवेज की तथा छह बसें अनुबंधित हैं। बेवर से दिल्ली मार्ग पर 25 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 10 यमुना एक्सप्रेसवे होकर तथा 15 बसें अलीगढ़ होकर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें