मथुरा। महानगर में मीठी ईद को लेकर मथुरा के बाजारों में रौनक बढ़ रही है। ईद को लेकर मुस्लिमों में खुशी का माहौल है। मथुरा के बाजारों में ईद पर खरीदारी के लिए भीड़ देखी जा सकती है।
मथुरा के बाजारों में कपड़े, सेवईंया और मेवों की जमकर खरीदारी हो रही है। ईद के मद्देनजर मंगलवार को भी मथुरा के बाजार सजे रहे। बाजार में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने जहां बाजारों में जमकर खरीदारी की। वहीं पुरुषों ने मेवा, खजूर, फल के साथ सेवईंयों की खरीदारी की। रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मथुरा के होलीगेट, घीया मंडी, भरतपुर गेट, चौक बाजार, मंडी रामदास, छत्ता बाजार, आर्य समाज रोड, डीग गेट के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। भारी गर्मी के चलते लोग शाम को ही अपने घरों से निकले और खरीदारी की।