फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से बिहार जा रही 25 लाख की शराब पकड़ी गई

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने पटेल चौक के पास से तस्करी की शराब का जखीरा पकड़ा है। पंजाब से तस्करी करके यह शराब बिहार जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को शेरगढ़ पुलिस गश्त के दौरान पटेल चौक पर ट्रक की तलाशी में शराब का जखीरा बरामद हुआ।

एसपी देहात आदित्य शुक्ला और सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने शराब के साथ मंजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी आंसल उत्तर, थाना बरटोवा तरणतारण, पंजाब को पकड़ा है। ट्रक में अंग्रेजी शराब की बिना रैपर की 550 पेटियां थीं। यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब और एक ट्रक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें