फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिकअप चालक और सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में सोमवार को एक पिकअप चालक और एक सेल्समैन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। गोवर्धन के गांव महरौली निवासी केदार सिंह(28) पुत्र शिवलाल चुर्री बेचता (सेल्समैन) था। रविवार को वह बरसाना के गांव हाथिया गया था।
विज्ञापन


वहां दुकानों पर चुर्री देकर मोपेड से लौट रहा था। तभी रास्ते में किसी वाहन ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में छाता निवासी देशराज सिंह (24) पुत्र दयाचंद के साथ हुई। देशराज पिकअप चालक था। रविवार की देररात वह पिकअप से छाता लौट रहा था। जैंत के पास ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मारे गए युवक की शनाख्त हुई
मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव ऊमरी निवासी इंद्रजीत उर्फ काका (25) खेतीबाड़ी करता था। 25 मई को वह वाहन के इंतजार में गांव नरहौली के पास खड़ा था। इसी बीच वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की शनाख्त न होने पर हाईवे पुलिस ने अज्ञात में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन बाद सोमवार को मृतक के भाई यशवीर ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर शनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें