फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि घोटाला: खतौनियों में थी गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। सोरों का पजाया मोहल्ला ही भूमि घोटाले का उदाहरण नहीं है, बल्कि खतौनियों में भी गड़बड़ी की गई जिसमें लगभग 6 से अधिक ऐसी संपत्तियां हैं जो सरकारी जमीनें हैं। ऐसी जमीनों के भी कई बार बैनामे हुए। बैनामा धारकों ने पहले तो सरकारी जमीन का मूल्य चुकाया और फिर अब धोखाधड़ी में भी उनकी गर्दन फंसती नजर आ रही है।


भूमि घोटाला खुला तो लोगों में खलबली मची हुई है। तमाम लोग अपने बैनामा लेकर तहसील पहुंच रहे हैं। तहसील प्रशासन ने प्रथम दृष्टया जांच में पाया है कि कई भूमि ऐसी हैं जिनके बैनामे कई बार हो गए हैं। मामो, जखारुद्रपुर, अमांपुर मार्ग सहित 6 से अधिक स्थानों पर विवादित संपत्तियों के बार-बार बैनामे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजों ने पहले तो सरकारी जमीनों के बैनामे कर दिए और सबसे बड़ी जालसाजी बार बार बैनामा करके की गई। प्रशासन का मानना है कि यह सब जालसाजी खतौनियों में गड़बड़ी के कारण हुई हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय कई बिंदुओं पर जांच में घिरता नजर आ रहा है। सबसे बड़ी बात है कि रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में कई विवादित संपत्तियों के ब्यौरे भी पूरे नहीं हैं। प्रशासन ब्यौरा भी खंगाल रहा है।


जितने भी विवादित बैनामे हैं उनकी जांच की जा रही है। खतौनियों में क्या गड़बड़ी है और किस स्तर से हुई है यह भी जांच का पहलू है।
- एसपी वर्मा, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें