फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने तीन दिन रखा बच् चे का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मां की हत्या के बाद पिता सहित अन्य परिजनों के जेल जाने के बाद अकेला हुआ दो वर्षीय मासूम की थाने में महिला पुलिस कर्मियों ने अच्छी तरह से देखभाल की। उसे कपड़े दिलाने और खाना खिलाकर अपनो जैसा दुलार दिया। महिला पुलिस कर्मियों की तरफ से बच्चे के साथ दिखाई गई मानवता के लिए लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे है।
विज्ञापन


थाना अलीगंज के किला रोड पर हुई मां सावित्री की हत्या के बाद दो वर्षीय मासूम यश पूरी तरह से अकेला हो गया था। मां की हत्या करने के आरोप में पिता पारस, बाबा, दादी, बुआ और चाचा सभी लोग जेल चले गए थे। ऐसे में मासूम अकेला था। घटना के बाद बच्चे के ननिहाल वाले भी उससे दूरियां बनाने लगे थे। इसे लेकर थाना अलीगंज में तीन दिन तक मासूम बच्चा महिला पुलिस कर्मियों के पास रहा। इन तीन दिनों में देखा गया कि महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चे को कपड़े दिलाने के साथ ही उसका खानपान का भी ध्यान दिया।


इतना ही नहीं बच्चे को महिला पुलिसकर्मियों ने अपनों जैसा दुलार देकर मानवता दिखाई। अलीगंज थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की तरफ से किया गया बच्चे के साथ व्यवहार लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग महिला पुलिसकर्मियों की प्रशंसा सोशल मीडिया पर कर रहे है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अलीगंज प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चे यश को उसके मामा राहुल गुप्ता के सुपुर्द कर दिया गया है। जिसे मामा थाने से अपने साथ ले गया। बता दें कि 18 मई को किला रोड पर महिला सावित्री देवी और उसके पिता रक्षपाल की मृतका के पति, सास, ससुर सहित अन्य लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें