फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज मंडी जा रहा राशन का चावल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर में जा रहा राशन का चावल पकड़ा। पुलिस ने जिला पूर्ति अधिकारी को सूचना देते हुए ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवा लिया। चावल कहां से आया कहां ले जाया जा रहा था इसकी जांच चल रही है। देर शाम तक मामले में जिला पूर्ति विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

थाना मिरहची पुलिस को दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली की राशन का कालाबाजारी करते हुए चावल का एक ट्रैक्टर एटा से कासगंज ले जाया जा रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रैक्टर को एटा कासगंज मार्ग पर रोक लिया। ट्रैक्टर की जब जांच कराई गई तो उसमें करीब 50 कट्टे चावल बरामद किया गया। इसके बारे में जब पूछताछ की गई तो ट्रैक्टर चालने किसी कुरील का नाम बताया। उसने बताया कि कुरील ने ट्रैक्टर पर चावल लदवाया था और कासगंज मंडी ले जाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया था कि वहां पर कोई मिलेगा जो चावल उतरवा लेगा। मिरहची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए थाने में खड़ा करवा लिया। इसके बाद मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को दी। सूचना पर जिला पूर्ति विभाग की टीम ने मामले की जानकारी करते हुए मामला संदिग्ध पाया। उन्होंने भी चावल को सही नहीं बताया और देर शाम रात तक चावल भरा ट्रैक्टर मिरचही थाने में ही खड़ा रहा। इस संबंध में मिरहची थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि चावल संदिग्ध मानकर पकड़ा गया था। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी भी दे दी गई। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। अनुमोदन के बाद ही मामला दर्ज होगा। फिलहाल चावल भरा ट्रैक्टर थाने में ही खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें