फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में पहली बार संघ शिक्षावर्ग में प्रशिक्षण लेंगे 600 स्वयंसेवक

विज्ञापन
RSS (डैमो)
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। देश के विभिन्न शहरों में प्रतिवर्ष होने वाले संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का आयोजन इस बार वृंदावन के परमश्वेरी देवी धानुका विद्यालय में सोमवार से किया जाएगा। 27 मई से 17 जून तक होने वाले बीस दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग में ब्रज प्रांत के 600 सौ स्वयंसेवक संघ की नीति और रीति के साथ बौद्धिक ज्ञान लेंगे।
विज्ञापन


वर्ग में स्वयंसेवकों को प्रात: शारीरिक शिक्षा, दोपहर को बौद्धिक और शाम को संघ की नीति और रीति के साथ ही नवीन स्वयंसेवकों को तैयार किया जाएगा। इसमें केंद्रीय एवं प्रांत स्तर के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। व्यवस्था प्रमुख श्यामप्रकाश पांडे ने बताया कि वर्ग में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों के आवास, भोजन और रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक वाहन से आवागमन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए 22 व्यवस्था समितियों का गठन किया गया।

संघ शिक्षा वर्ग की व्यवस्थाओं में लगे स्वयंसेवक
वृंदावन। संघ शिक्षा वर्ग की व्यवस्था में सह जिला संघ चालक दासबिहारी अग्रवाल, जिला कार्यवाह अरुणजी, जिला प्रचारक मनोज, नगर संपर्क प्रमुख अभिनव मिश्रा, नगर कार्यवाह शिवओम, शहर नगर कार्यवाह संजय, नगर प्रचारक अनिल, नगर बौद्धिक प्रमुख अमित, रविंद्र, सोहन झा, शशांक तिवारी, अमित, पुष्पेंद्र, विश्वनाथ गौतम, वैभव, प्राणवल्लभ शर्मा, विनीत शर्मा, नृत्यगोपाल आदि लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें