फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप सड़क न बनने से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
डैमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। पीडब्ल्यूडी द्वारा मांट ब्रांच गंग नहर की पटरी पर 43 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा मानकों के अनुरूप सड़क न बनाए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार डामर के स्थान पर गिट्टियों में काला तेल मिलवा रहा है। इससे सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


थाना मांट क्षेत्र में मांट ब्रांच गंग नहर किनारे 43 किमी सड़क बनवाई जा रही है। मानक के अनुरूप सड़क न बनने की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है।

तारकोल के स्थान पर काला तेल इस्तेमाल हो रहा है। वहीं सड़क निर्माण में लगे एक कर्मचारी का कहना है कि सड़क को ठीक प्रकार बनवाया जा रहा है। दो इंच माल के स्थान पर वे ढाई इंच माल लगा रहे हैं। सड़क एक वर्ष की गारंटी में बनाई जा रही है। सड़क को मानक के अनुसार ही बनाया जा रहा है। लेखराज प्रधान ककराई ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें