फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्धा और युवक की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत हो गई। बलदेव में बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। वहीं, छाता के पिसावा गांव के पास ही ट्रैक्टर पर बैठा युवक उछलकर पहिए के नीचे आ गया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए।
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव रदोई बुर्ज निवासी विमलादेवी(60) पत्नी छोटेलाल शनिवार की शाम पैदल घर लौट रही थी। सादाबाद रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते वक्त उन्हें बाइक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया।

उधर, छाता के गांव पिसावा निवासी जीतो (33) पुत्र हुकुमपाल ट्रैक्टर पर डीजल लेकर घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचा ही था कि गड्ढे से अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजरने से जीतो की मौत हो गई। परिजन दौड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें