फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 44 पर, बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
पारा चढ़ने से बढ़ी गरमी, पाइप से पानी पीता पक्षी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। सावधान, सिर्फ 24 घंटे के दौरान तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हो गया है। रविवार को दिन का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया है, जो शनिवार को 40 डिग्री था। सूर्य की किरणों का यह रुख देख सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद दिन में बहुत कम ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


रविवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। मंदिरों में भी वीरानी नजर आई। गर्मी के तेवर देख अधिकतर लोगों ने दिन में घर से निकलने से परहेज किया। पिछले दिनों आई आंधी के चलते मौसम में बदलाव आया था। तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट हो गई थी, लेकिन रविवार को दिन का तापमान फरह स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में 44 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया है।

हालांकि शाम छह बजने के बाद एक बार फिर चहलकदमी नजर आई। दिन का तापमान बढ़ने से लोगों में व्याकुलता और बढ़ गई है। दुपहिया वाहनों पर चलने वालों के चेहरे तो गर्म हवाओं के थपेड़ों से झुलस उठे। गर्मी के कारण मथुरा के मंदिरों में दिन में भीड़ नहीं थी। वहीं प्रमुख चौराहे होलीगेट पर सन्नाटा पसरा दिखा।
विज्ञापन


अभी और बढ़ेगी गर्मी
केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राधाचंद्रन ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। आगामी सप्ताह में गर्मी का खास असर आमजन पर नजर आएगा।

बाहर निकलने से पूर्व बरतें सावधानी
आने वाले दिनों में बढ़ रही गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतें। संयुक्त जिला अस्पताल के मेडिकल आफीसर पीयूष चौबे के अनुसार बाहर निकलते समय लोग अपने साथ शुद्ध पानी की बोतल रखें। अधिक गर्मी में पसीने के कारण शरीर से मिनरल्स का ह्रास होता रहता है, इसकी भरपाई के लिए पानी में थोड़ा नमक और मिठास घोल लेना उपयुक्त होगा। गर्मी में हल्के रंग वाले और ढीले ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें और सिर को ढककर ही बाहर निकलें। सड़े गले फलों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें