फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति को हिरासत में लिया

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव खायरा में एक महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शनिवार की रात गंगेश्वरी (25) पत्नी भोला उर्फ रवींद्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे खैर अस्पताल में ले गए। यहां से अलीगढ़ को रेफर कर दिया, जहां उपचार उपचार के दौरान उस,की मौत हो गई। मृतका के भाई कृष्णा पुत्र सोहन लाल निवासी नगला सवल थाना गौंडा अलीगढ़ ने सुरीर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी दो बहन गंगेश्वरी एवं गौरी की शादी चार वर्ष पूर्व खायरा निवासी भोला उर्फ रवींद्र व राहुल पुत्रगण जयदेव के साथ की थी।

ससुरालीजनों ने गंगेश्वरी की जहर देकर हत्या कर दी है। परिजन शव को लेकर सुरीर कोतवाली पहुंच गए। पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि घर में कहासुनी होने के बाद गंगेश्वरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज का कहना है कि तहरीर पर पति भोला, धर्मेंद्र, राहुल, देवेंद्र चारों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति भोला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें