कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लाइन बनाने का काम प्रशासन की उदासीनता के कारण सुस्त पड़ा है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों एवं टीम का आरोप है कि जमीन के विवाद अभी तक नहीं सुलझ पाए हैं। जिससे हाईवे की निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। कहा जा रहा है कि इसमें प्रशासन का सहयोग भी नहीं मिल रहा है।
राजमार्ग पर सिक्स लेन के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन कोसीकलां में आकर निर्माण कार्य रुक गया है। आगरा से दिल्ली रूट पर अधिग्रहित भूमि पर भी काम नहीं होने दिया जा रहा है। इससे निर्माण एजेंसी के इंजीनियर एवं अधिकारी परेशान हैं। कई बार समस्या को लेकर उनसे वार्ता भी कर चुके हैं। लेकिन मुआवजे एवं अन्य शिकायतों को लेकर हंगामा कर रहे हैं और काम को रोके पड़े हैं।
रिलायंस के टीम के प्रमुख रामचंद्रन ने बताया कि कई बार विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी एवं तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया है कि समस्याओं को दूर कर रोड निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने में मदद करें। लेकिन अभी तक कोई भी सहयोग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि बठैन गेट पुल के दोनों ओर के इलाकों में यही हाल है। जो कि मामले निपटने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिससे काम रुका हुआ है।