कोसीकलां (मथुरा)। कोकिलावन धाम शनिवार को भगावन शनिदेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने सूर्य कुंड में स्नान कर परिक्रमा की। वहीं, भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रात 12 बजते ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर के महंत महामंडलेश्वर प्रेमदास ने शनि महाराज आरती की। इसके बाद फूल बंगले की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर शनिदेव की पूजा की। वहीं, बिहारी जी मंदिर में फूल बंगला की झांकी के दर्शनों के लिए भी श्रद्धालु पीछे नहीं रहे। मंदिर परिसर के समीप भंडारा भी हुआ।