फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ पोल टूटे, ट्रांसफारमर गिरे, मथुरा में रात भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
बारिश में गिरा ट्रांसफारमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। गुरुवार की शाम को तेज हवाओं और बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था। जिले भर में 100 से भी ज्यादा बिजली के पोल टूट गए। ट्रांसफारमर गिर गए। इससे बिजली की लाइनें भी टूट र्गइं। रात भर बिजली गुल रही। शुक्रवार की दोपहर को ही सप्लाई दुरुस्त हो पाई थी। प्रभावित इलाकों में पानी का भी संकट रहा।
विज्ञापन


तेज आंधी ने पूरे जिले में विद्युत तंत्र को ठप कर दिया था। टैंटीगांव, चौमुंहा, जैंत, राया में आंधी से बिजली के पोल उखड़ गए। यह स्थिति केवल ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में ही नहीं रही बल्कि महानगर में यही हालात थे। पूरी रात बिजली के इंतजार में ही कट गई। लोग बिजली वालों को फोन मिलाते रहे लेकिन किसी ने फोन उठाया ही नहीं।

कहीं भोर में चार बजे लाइट आई तो कहीं शुक्रवार की शाम तक हालात सुधरे। एसई शहरी अजय गर्ग के अनुसार शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाके में 100 से अधिक विद्युत पोल टूटे हैं, साथ ही पोल पर लगे कई ट्रांसफारमर भी गिरकर खराब हुए हैं। ग्रामीण इलाके में अधिक नुकसान होने की संभावना है। कई जगह बिजलीघरों में भी खराबी आ गई थी।
विज्ञापन


पानी को तरसे लोग
मथुरा। विद्युत आपूर्ति ठप होने से मथुरा शहर से लेकर देहात तक पानी की किल्लत हो गई। मथुरा शहर चंदनवन, मोतीकुंज, हनुमान नगर, राधिका विहार, डेम्पियर नगर, कृष्णा नगर, सौंख रोड, यमुना पार, भरतपुर गेट, चौक बाजार आदि कई इलाकों में गुरुवार की शाम गई बिजली शुक्रवार की दोपहर तक भी सुचारु नहीं हो सकी। इस कारण लोग पानी की भारी किल्लत हो गई। नितिन कुमार ने कहा कि बगैर बिजली के पानी आता ही नहीं। चंदनवन निवासी कुलदीप सिंह ने कहा कि रात में कई दफा बिजली वालों को फोन मिलाया मगर किसी ने उठाया ही नहीं।

जगह-जगह गिर गए थे पेड़
मथुरा। गुरुवार को चलीं तेज हवाओं और बारिश ने बड़े पुराने पुराने पेड़ भी गिरा दिए थे। मथुरा-आगरा पार्क पर टैंक चौराहे के पास पेड़ गिर जाने से ट्रैफिक भी थम गया था। रात में ही पेड़ को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। राया में भी पेड़ गिर गए थे। टैंटीगांव में भी पेड़ टूटे हैं। बिजली की लाइन ध्वस्त हो गईं थीं। जैंत के गांव बाटी में एक मकान की छत गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें