फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार केंद्र में मंत्री बन सकती हैं हेमा मालिनी

विज्ञापन
समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। इस बार हेमामालिनी को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। संघ के साथ ही भाजपा संगठन भी सिफारिश कर सकता है। हालांकि पिछले साल भी हेमा को मंत्री बनाने की सिफारिश हुई थी लेकिन मंत्री के दावेदारों की लंबी चौड़ी लिस्ट होने के कारण हेमा का नंबर लगा नहीं था। लेकिन इस बार उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है। फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी दूसरी बार मथुरा से सांसद चुन ली गईं हैं। उनकी जीत भी बड़ी है। दूसरी उनकी छवि तो अच्छी है ही और स्टारडम भी एक बड़ा फेक्टर है। हेमामालिनी की जीत के साथ ही भाजपा में अभी से उनके मंत्री बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। संघ और भाजपा संगठन उनके समर्थन में रहा है। लिहाजा माना जा रहा है कि मंत्री पद के लिए सिफारिश की जाएगी। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हमेशा हेमामालिनी की तारीफ करते रहे हैं। जब भी मुख्यमंत्री ने मथुरा में सभी की तब तब हेमा की तारीफ की। योगी ने हमेशा कहा कि हेमामालिनी जब भी लखनऊ आती हैं तब मथुरा के विकास की ही बात करती हैं। इससे माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भी हेमा को मंत्री बनाने की सिफारिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें