मथुरा। सोशल मीडिया पर सारा दिन कमेंट्स दौड़ते रहे। मोदी की विजय मुद्रा वाली तरह तरह की तस्वीरें खूब वायरल होती रहीं। किसी ने कहा कि भाजपा ने महागठबंधन की हवा निकाल दी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भी खूब मैसेज दौड़ते रहे।
सोशल मीडिया पर तो गर्माहट एग्जिट पोल आने के बाद ही बढ़ गई थी लेकिन 23 मई की सुबह से तो यह हाल था कि सियासी मैसेज के अलवा कुछ दिख ही नहीं रहा था। कहीं भाजपा को देश लिए जरूरी बताया जा रहा था कि तो कहीं राहुल गांधी को।
मतगणना भले ही आठ बजे के बाद शुरू हुई लेकिन सोशल मीडिया पर तो रुझान सुबह को सात बजे से ही आना शुरू हो गए थे। सुबह से ही भाजपा की बड़ी जीत को लेकर दावे होने लगे थे। भले ही कोई प्रत्याशी पीछे चल रहा हो लेकिन सोशल मीडिया पर उसे बढ़त जरूर मिल रही थी। वहीं पुलिस का आईटी सेल भी आज सारा दिन सोशल मीडिया पर निगाह लगाए रहा।