फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार बेटे की मौत, मां-पिता घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मांट/नौहझील(मथुरा)। एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव पालखेड़ा (माइल स्टोन-76) के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पिता घायल हो गए। तीनों लोग बाइक से मथुरा से नोएडा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची टोल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। टप्पल(अलीगढ़) के जिकरपुर निवासी पवन कुमार (22) अपनी मां संतोषी देवी और पिता गुलजार के साथ बाइक से मथुरा से नोएडा जा रहा था। बाइक सवार थाना नौहझील के गांव पालखेड़ा(माइल स्टोन-76) पर पहुंचे ही थे कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जहां पवन की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसकी मां और पिता घायल हो गए। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पवन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें