मैनपुरी-भोगांव। नेशनल महाविद्यालय भोगांव वर्ष 1961 से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास का कार्य कर रहा है। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए बीए, बीएससी व बीकॉम में 960 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल महाविद्यालय भोगांव की स्थापना वर्ष 1961 में स्वर्गीय मिश्री लाल दुबे व छेदा लाल सक्सेना ने कराई थी। दो दशक पहले यह महाविद्यालय भोगांव क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर रखता था। आज भी इस महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्रओं की मारामारी रहती है।
महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के लिए 420 सीटें, बीएससी की 360 सीटें तथा बीकॉम की 180 सीटाें पर नामांकन होना है। बीए प्रथम वर्ष के लिए अब तक 60 फॉर्म, बीएससी के लिए 98 फार्म वितरित किए जा चुके हैं। वर्तमान में महाविद्यालय का संचालन सचिव नकुल सक्सेना, अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा की देखरेख व प्राचार्या डॉ. आशारानी वर्मा कर रही हैं। सचिव नकुल सक्सेना ने बताया कि महाविद्यायल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मैरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।