फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच उठा धुआं, मचा हड़कंप

विज्ञापन
bande bharat express - फोटो : file photo
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर रविवार सुबह नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के ब्रेकजाम हो गए। इसके चलते कोच के नीचे से धुआं उठने लगा। रेल प्रशासन ने तत्काल ट्रेन को रोका जाम ब्रेक को रिलीज कराने के बाद ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


रविवार सुबह 8.20 बजे नई दिल्ली से वाराणसी जा रही 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरी, तभी ट्रेन के कोच संख्या सी-7 से धुआं उठते देख वहां मौजूद स्टेशन मास्टर मनोज कुमार घबरा गया। उसने तत्काल ट्रेन के चालक व गार्ड को वॉकीटॉकी से जानकारी देते हुए ट्रेन को रुकवाया। इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष टूंडला को अवगत कराया। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से धुआं उठने की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर पीछे जा रहीं ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। यात्रियों को चालक ने घटना की जानकारी दी। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस में चल रहे टीएक्सआर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जाम हुए ब्रेकबॉल को रिलीज किया तब करीब 40 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें