फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला स्टेशन पर गूंजी नवजात की किलकारी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 टूंडला। श्रमशक्ति एक्सप्रेस में यात्रा कर रही गर्भवती महिला ने टूंडला स्टेशन पर एक बच्ची को जन्म दिया। स्टेशन पर बच्ची की किलकारियां गूंजते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रेलवे चिकित्सकों की टीम ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


नई दिल्ली से कानपुर जा रही 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस के जनरल कोच में कानपुर का एक परिवार यात्रा कर रहा था। ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से निकली तभी परिवार की महिला यात्री रीता देवी (26) निवासी थरामऊ जिला कानपुर को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने रेलयात्रियों की मदद से घटना की जानकारी किसी तरह रेल अधिकारियों को दी।


अधिकारियों ने स्टेशन पर चिकित्सीय टीम भेजते हुए नियंत्रण कक्ष को टूंडला पर नॉन स्टॉप इस ट्रेन को रोकने के निर्देश दिए। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचते ही चिकित्सीय टीम ने परिजनों के सहयोग से गर्भवती महिला को ट्रेन से नीचे उतारा तथा अस्पताल ले जा पाते उससे पूर्व ही महिला ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर एक बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद टीम प्रसूता व बच्ची को रेलवे अस्पताल ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी ट्रेन से कानपुर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें