फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बीएलओ के बच्चों को संभालेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
blo meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टूंडला। तहसील सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक ली। बैठक में बीएलओ को मतदाता पर्ची घरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने मतदान के दौरान पहले बीएलओ को बूथ के बाहर बिठा दिया जाता था। जिससे मतदाता को पहचानने में परेशानी होती थी, लेकिन अब बीएलओ के लिए अलग से टेबल डाली जाएगी। डीएम ने बताया कि ऐसी महिला बीएलओ जिनके पास छोटे बच्चे हैं उनके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगाई जाएंगी जो बच्चों की देखरेख करेंगी।

उन्होंने बीएलओ को हिदायत दी कि परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के पास पर्ची पहुंचनी चाहिए। बीएलओ की दी गई पर्ची से ही वोट डाले जा सकेंगे। इस बार चुनाव में बीएलओ के लिए खाना बाहर से नहीं आएगा।
विज्ञापन


मतदाता अपने आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, व्यक्ति जहां नौकरी करता है वहां का फोटो आई कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, पैनकार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आरजीआई से जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन कागजात, विधायक-सांसद से जारी फोटो युक्त परिचय-पत्र में से किसी एक परिचय पत्र को प्रयोग कर सकते हैं।

दिव्यांग, वृद्ध व गर्भवती के लिए मतदाता एक्सप्रेस
टूंडला। इस बार दिव्यांग, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं को बूथ तक लाने और ले जाने के लिए मतदाता एक्सप्रेस की व्यवस्था की गई है। बूथ पर व्हीलचेयर की भी व्यवस्था रहेगी। मतदाताओं के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

कई बीएलओ नहीं दे सके जवाब
डीएम ने बीएलओ से सवाल किए तो कोई सही जबाव नहीं दे सके। मतदाता पर्ची लेकर नहीं आए, इस लापरवाही पर एसडीएम को नोटिस देने के आदेश दिए। बीएलओ को सामग्री अनुमान से बांटने पर नायब तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के आदेश दिए हैं। दिव्यांगों के लिए दिए निर्देशों को अभी तक तहसील तक न पहुंचाने पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, बीएलओ को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें