फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की 50 बीघा फसल जलकर हुई राख

विज्ञापन
आग (फाइल फोटो) - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी- कटरा समान। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में सोमवार की शाम गेहूं के खेत मेें आग लग गई। आग को जब तक बुझाया गया तब तक करीब 50 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। करीब दो घंटे तक दमकलकर्मी आग को बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में करीब 50 बीघा खेत में कई किसानों ने गेहूं की फसल लगाई थी। फसल पक कर तैयार हो चुकी थी। सोमवार की शाम करीब चार बजे खेत में किसी कारण से आग लग गई। खेत में आग लगी देख किसान बुझाने के लिए दौड़ गए। ग्रामीणों की तमाम कोशिश के बाद भी आग काबू में नहीं आई।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब दो घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग में 50 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आग में किसान सुरेश की 10 बीघा, शोभराम की 10 बीघा और अशोक की 30 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख होने का दावा किया है। सूचना मिलने के बादक क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें