फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडदंग के घायलों को उपचार के लिए अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए सीएमएस डॉ. आरके सागर ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ को निर्देश जारी किए हैं। एक डॉक्टर के स्थान पर दो-दो डॉक्टरों के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों को जिला न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डॉ. आरके सागर ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं एलर्ट कर दी गई हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक डॉक्टर के स्थान पर एक अन्य डॉक्टर को पूरी टीम के साथ तैनात किया गया है। यदि कहीं से भी कोई बड़ी घटना दुर्घटना देखने को मिलती है तो यह टीम तुरंत उसे उपचार देने का कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला नहीं छोड़ेंगे।

कॉल पहुंचने पर तुरंत इमरजेंसी में सेवाएं देने के लिए उपस्थित होंगे। सीएमएस ने स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए जिले की 108 एंबुलेंस सेवा में लगे कर्मचारियों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। फोन होने के 15 मिनट के अंदर उन्हें मौके पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में 28 लोग हुए थे घायल
वर्ष 2018 में होली वाले दिन विभिन्न स्थानों पर हुई मारपीट व सड़क दुर्घटनाओं में होली वाले दिन 28 लोग घायल हुए थे, जबकि दो लोगों की मौत हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें