फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ा अबीर गुलाल, बच्चों ने खूब खेली होली

विज्ञापन
उड़ता रंग गुलाल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। होली से एक दिन पहले जिलेभर के स्कूलों में होली जैसा नजारा देखने को मिला। शहर से लेकर देहात के तक के सभी स्कूलों में बच्चों ने एक दूसरे के साथ होली खेली। शिक्षकों ने उन्हें होली के बारे में बताया। दफ्तरों में भी छुट्टी जाने से पहले कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन


खरगजीत नगर स्थित लिटिल शाइन स्कूल में बच्चों ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। इस बीच शिक्षक और शिक्षिकाएं भी अपने आप को रोक नहीं पाए। सभी होली के रंगों में सरावोर नजर आए। शिक्षिका ममता मिश्रा, अल्पना दुबे, गरिमा के अलावा आशा, सोनी, स्वाती आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम में परीक्षा के बाद बच्चों ने होली खेली। निशंका जैन ने बच्चों को पिचकारी उपहार स्वरूप दीं। रुबीना इजहार, महेंद्र प्रताप सिंह, रूबी गौतम, प्रीति राज आदि मौजूद रहे। दीवानी और कलक्ट्रेट में वकीलों ने होली खेलने की तैयारी की थी। दीवानी के वकील भुवनेश पाल सिंह की मौत की वजह से होली खेलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


पावर हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कलक्ट्रेट, विकास भवन सहित अन्य सरकारी दफ्तारों में अधिकारी और कर्मचारियों ने होली खेली। भोगांव तहसील में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह शाक्य, महासचिव राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने होली खेली। मोहल्ला कबीरगंज के मां सरस्वती शिशु मंदिर, जीटी रोड स्थित केएल इंटर नेशनल, आरएस एजूकेशनल, बेबी ड्रीम, काजी समी नजमी अब्बासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें