मैनपुरी। जिले के शिक्षण संस्थाएं होली के त्योहार को लेकर बंद होने लगे हैं। कई स्थानों पर होली का अवकाश होने पर बच्चों ने एक-दूसरे के साथ रंग व गुलाल की होली खेली।
नगर के समीपवर्ती गांव खरपरी स्थित विश्वबंधु विद्यालय में सोमवार को होली का अवकाश घोषित हुआ तो छात्र-छात्राओं ने जमकर रंग व गुलाल की होली खेली।
नगर के अन्य स्कूलों में भी होली के अवकाश के अवसर पर बच्चों ने एक दूसरे के साथ होली खेल शुभकामनाएं दीं। नगर के आरसी महिला डिग्री कॉलेज में भी छात्राओं ने परीक्षा के बाद एक दूसरे के साथ गुलाल की होली खेली।
नगर में विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे लोगों ने भी एक दूसरे के साथ होली खेल होली के त्योहार पर घर जाने के लिए विदा ली।