फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास पहुंची बिजली विभाग की टीम को दौड़ाया

विज्ञापन
परदहां स्थित कांशीराम आवास कालोनी में खड़ी लग्जरी कार।
विज्ञापन
मैनपुरी। कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने बिजली विभाग का प्रचार प्रसार करने पहुंची टीम को दौड़ा लिया। मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को दी है।
विज्ञापन

पांच करोड़ की बकाया राशि होने पर बिजली विभाग ने नगर की कांशीराम आवास कालोनी की बिजली काट दी है। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा के निर्देश पर गुरुवार को बिजली विभाग ने ओटीएस योजना का प्रचार-प्रसार कर रही टीम को कांशीराम कालोनी भेजा। यहां टीम के पहुंचते ही कांशीराम आवास कालोनी की महिलाएं एकत्रित हो गईं। महिलाओं ने टीम में शामिल लोगों को खदेड़ लिया। टीम के सदस्यों ने जानकारी अधिशासी अधिकारी को दी। अधिशासी अधिकारी एससी शर्मा ने जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराया।

छूट का लाभ लेकर जमा करें बकाया राशि
अधिशासी अधिकारी ने कांशीराम आवास कालोनी के लोगों से अपील की है कि वे ओटीएस योजना का लाभ लेते हुए ब्याज में छूट को प्राप्त करते हुए बकाया राशि जमा करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के बिल सही नहीं आ रहे हैं तो ओटीएस योजना में पंजीकरण के साथ ही बिल संशोधित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्रजवासी ने जमा की जुर्माने की धनराशि
नगर के ब्रजवासी स्वीट्स के यहां बिजली चोरी पाए जाने पर बिजली विभाग ने 13.50 लाख की धनराशि जमा कराने को कहा था। इस पर ब्रजवासी स्वीट्स के संचालक ने गुरुवार को बिजली विभाग में तीन लाख रुपये जमा कर दिए। शेष राशि किस्तों में जमा करने की बात कही। इस पर विभाग ने ब्रजवासी का कनेक्शन जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें