फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में 10 मरीजों का शुगर और 12 का रक्तचाप बढ़ा मिला

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने स्थावास्थ्य शिविर का आयोजन किया - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी/अजीतगंज। अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एलाऊ क्षेत्र के कछपुरा गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 325 मरीजों को उपचार देकर दवा बांटी गई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। इस दौरान 10 मरीजों का शुगर और 12 का रक्तचाप बढ़ा निकला।
विज्ञापन


शिविर का शुरुआत प्रात: 10 बजे से की गई। सीएमओ के निर्देशन पर शिविर में फिजिशियन, सर्जन, महिला डॉक्टर के साथ कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। शिविर में वरिष्ठ सर्जन डॉ. अभिषेक यादव ने 118 मरीजों को उपचार दिया। डॉ. श्वेता राजपूत ने 91, डॉ. राकेश पालीवाल ने 105 मरीजों को उपचार दिया। इसके अतिरिक्त शिविर में मौजूद मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह व हरिभान सिंह ने 169 मरीजों को मलेरिया से बचाव की जानकारी प्रदान की। वैभव गुप्ता ने 62 मरीजों की शुगर की जांच की। इसमें 10 मरीजों का शुगर बढ़ा हुआ निकला, सोनल तिवारी ने 66 मरीजों के रक्तचाप की जांच की।

इस दौरान 12 मीजों को रक्तचाप बढ़ा हुआ निकला जबकि 15 मरीजों का रक्तचाप कम पाया गया। जिन्हें उपचार दिलाया गया। शिविर में मौजूद एनसीडी विभाग की टीम में शामिल अरुणा यादव ने 32 मरीजों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी। वहीं किरन यादव और निर्मला सिंह की टीम ने 32 मरीजों उपचार की सलाह दी गई। सात बच्चों का टीकाकरण किया गया वहीं तीन गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। 10 महिलाओं को परिवार नियोजन का लाभ दिया गया। शिविर में पहुंचे सीएमओ डॉ. एके पांडेय व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव राय ने निरीक्षण किया। जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रवींद्र सिंह गौर की देख रेख शिविर का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें