फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बंदियों को समय से मिले उपचार

विज्ञापन
बंदियों से की बातचीत - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल में बीमार बंदियों का समय से उपचार कराया जाए। जेल में तैनात डॉक्टर समय से जेल पहुंचे। जेल जाने से किसी के मौलिक अधिकार समाप्त नहीं हो जाते हैं। यह बातें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने कहीं।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने बुधवार को जेल का निरीक्षण किया। बैरक नंबर सात-ए, सात-बी, आठ-ए, आठ-बी सहित जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। कई बंदियों ने अपनी बीमारी का हवाला देकर उपचार कराने की मांग की।

बंदियों ने बताया जेल में समय से डॉक्टर के नहीं आने के कारण उनकी बीमारी का उपचार नहीं हो पा रहा है और न ही उनको जेल के बाहर किसी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। प्राधिकरण सचिव ने जेल में तैनात डॉक्टर की समय से मौजूदगी कराने के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिए। जेल अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जेल विजीटर रस्किन खान, संदीप त्रिपाठी, निशुल्क अधिवक्ता सुनील कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें