फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रित सिटिंग प्लान न मिलने पर सचलदल ने दी चेतावनी

विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षाओं की निगरानी के लिए तीनों पालियों में सचलदल ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ महाविद्यालयों में सिटिंग प्लान सही न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए मिश्रित सिटिंग प्लान तैयार करने को कहा गया।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परीक्षाओं के तहत बुधवार को बीएससी गणित और जंतुविज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय से नियुक्त किए गए सचलदल ने तीनों पालियों में निरीक्षण किया। निरीक्षण से केंद्रों पर खलबली देखी गई। सचलदल ने प्रथम पाली में जेएस मेमोरियल महाविद्यालय भोगांव, एसआर महाविद्यालय गोविंदेपुर, योगीराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय भोगांव का निरीक्षण किया। वहीं दोपहर की पाली में चंद्रकमल महाविद्यालय बिछवां, आरबीएस महाविद्यालय कुरावली, ईश्वरी देवी महाविद्यालय गनेशपुर का निरीक्षण किया। शाम की पाली में अवधूतानंद महाविद्यालय किशनी व प्रेमा देवी महाविद्यालय किशनी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर सचलदल को सिटिंग प्लान मिश्रित नहीं मिला तो वहां के केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी देते हुए अगले प्रश्नपत्र से सिटिंग प्लान मिश्रित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. यतींद्र सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. कुमार राजीव रंजन, डॉ. प्रमोद वशिष्ठ आदि सचलदल में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें