फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस विस्फोट की जांच

विज्ञापन
kalindi expres - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 टूंडला। बुधवार सायं कालिंदी एक्सप्रेस में कानपुर के निकट हुए धमाके एवं जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिले पत्र के बाद रेल प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचते ही फोरेंसिक, एटीएस व डॉग स्क्वॉड ने गहन जांच की। टीमों ने टॉयलेट से विस्फोटक के सैंपल एकत्रित किए।

कानपुर से भिवानी की ओर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में कानपुर के निकट बर्राजपुर स्टेशन पर जनरल बोगी के टॉयलेट में विस्फोट होने के बाद प्लास्टिक बैग में मिले जैश-ए मोहम्मद के पत्र से रेल प्रशासन में खलबली मची रही। करीब चार घंटे हुई जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


आगरा से पहुंची एटीएस, फोरेंसिक एवं डॉग स्कॉयड की टीमों ने टूंडला जीआरपी के साथ ट्रेन के विस्फोट से प्रभावित टॉयलेट व कोच की गहन जांच की। धमाका से ध्वस्त टॉयलेट की प्लाई, बोर्ड आदि टूटकर बिखर गये थे।

टीमों ने विस्फोटक के सैंपल एकत्रित किए हैं। साथ ही पुलिस तथा एटीएस ने अन्य बोगियों को भी खंगाला। कानपुर से सवार हुए कुछ यात्रियों से भी जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था, कि पूरा कोच हिल गया था तथा कोच में धुआं भर गया था। इसके बाद वे जान बचाने को कोच से भाग निकले थे।
विज्ञापन


एटीएस के सीओ झांसी ने बताया कि विस्फोट के दौरान बैग से मिले धमकी भरे खत के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी की पड़ताल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हमारी सभी टीमें ट्रेन व रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में कड़ी नजर रखे हुए हैं।

कालिंदी एक्सप्रेस की बोगी में संदिग्ध विस्फोट की सूचना दी गयी थी। हमारी टीम आगरा से टूंडला स्टेशन पर पहुंची, जहां हमने अभी सैंपल एकत्रित किए हैं। परीक्षण के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
राजेश यादव,
डिप्टी डायरेक्टर, फोरेंसिक लैब, आगरा,

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें