फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास रखो साफ सफाई, नहीं फैलेंगी बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अपराजिता अभियान के तहत जय मां इंस्टीट्यूट खर्रा की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने गांव खर्रा पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। छात्राओं ने गांव में सफाई अभियान चलाने के बाद गोष्ठी के दौरान सफाई का महत्व ग्रामीणों को बताया।
विज्ञापन

एनएसएस छात्राएं बुधवार को महाविद्यालय की सचिव सोनी गुप्ता व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित सिंह चौहान के नेतृत्व में गांव खर्रा पहुंचीं। यहां छात्राओं ने सफाई कार्य किया। इसके बाद ग्रामीणों को सफाई के महत्व की जानकारी दी। छात्राओं ने गांव में जिन स्थानों पर गंदा पानी भरा था, वहां जाकर ग्रामीणों को बताया कि इस पानी से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती है। घरों के पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। महाविद्यालय की सचिव सोनी गुप्ता ने भी ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी दी। कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहीं ईश्वर का वास होता है। ईश्वर का आशीर्वाद चाहते हो तो अपने घरों के पास सफाई जरूर रखो। उन्होंने कहा कि संक्रामक बीमारियां तभी फैलती हैं, जब हम अपने घरों में सफाई नहीं रखते हैं।

बोलीं छात्राएं
स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। यदि जीवन को खुशहाल रखना चाहते हो तो अपने घरों में सफाई पर विशेष ध्यान दो। जहां स्वच्छता होगी वहीं विकास की बात की जा सकती है।
विज्ञापन

लक्ष्मी कुमारी।

स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। यदि मन को स्वस्थ चाहते हो तो पहले घरों में स्वच्छता की पहल करें। घरों के आसपास गंदगी न फैलाएं। खुद सफाई के साथ ही दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।
शिवानी सिंह।

स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर सरकार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसके बाद भी जनता जागरूक नहीं होना चहा रही है। हमें हर हाल में स्वच्छता को लेकर जागरूक होना ही पड़ेगा।
रेखा कुमारी।

किसी एक के सहयोग से नहीं, जब हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे तभी स्वच्छता अभियान सफल होगा। हम सबकी जिम्मेदारी है कि गंदगी न होने दें। कूड़ा कूड़ादान में ही डालें। पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी सहयोग करें।
विज्ञापन

शिवानी चौहान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें