फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं में रहेगी प्रशासन की कड़ी निगरानी

विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के लिए नवागत जिलाधिकारी ने कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए सचलदल भी सक्रिय कर दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित व अंग्रेजी की मुख्य परीक्षाएं शेष हैं। इन परीक्षाओं को कड़ी निगरानी के बीच कराने के लिए जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा में लगे लोगों को को दिए निर्देशों में डीएम ने स्पष्ट कहा है कि सचलदल, सेक्टर, स्टेटिक, जोनल आदि मजिस्ट्रेट निगरानी पर रहें। कहीं भी यदि लापरवाही दिखती है तो वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। केंद्र के अंदर किसी कीमत पर प्रबंधतंत्र का प्रवेश न होने दिया जाए। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को पेयजल व्यवस्था आदि का भी विशेष ख्याल रखा जाए। प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक हर हाल में तैनात किए जाएं। जहां छात्राएं परीक्षा दे रही हैं वहां एक महिला शिक्षिका की तैनाती आवश्यक है।
विज्ञापन

------------------------
इन तिथियों में हैं मुख्य परीक्षाएं
22 फरवरी इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान
25 फरवरी इंटरमीडिएट गणित
26 फरवरी हाईस्कूल विज्ञान
28 फरवरी इंटरमीडिएट जीवन विज्ञान
2 मार्च इंटरमीडिएट अंग्रेजी
-------------------
इन पर है परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी
101 केंद्र व्यवस्थापक
101 स्टेटिक मजिस्ट्रेट
100 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
6 सचलदल
6 जोनल मजिस्ट्रेट
24 सेक्टर मजिस्ट्रेट
---------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें