फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में बंद किया गोवंश

विज्ञापन
cow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टूंडला। फसलों को उजाड़ रहे गोवंश से किसान परेशान हैं। बुधवार सुबह फसलों को बर्बाद होते देख मरसेना के किसानों ने गोवंश को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। स्कूल में गोवंश को देख शिक्षिका ने अधिकारियों को अवगत कराया। इसके साथ ही बच्चों को एकत्रित कर विद्यालय के बाहर शिक्षण कार्य कराया। ग्राम प्रधान व सचिव ने अस्थाई व्यवस्था कर गोवंश से विद्यालय खाली कराया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव मरसेना में किसानों ने फसल बर्बाद कर रहे दर्जनों गोवंश के झुंड की घेराबंदी कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सुबह नौ बजे प्रधानाध्यापिका रेखा पाठक विद्यालय पहुंची। उन्होंने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया तथा बच्चों को स्कूल के बाहर ही बैठाकर पढ़ाना शुरू कर दिया।

ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्रलता तोमर और ग्राम प्रधान मानपाल सिंह मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने गोवंश के लिए अपने बाड़े में अस्थाई व्यवस्था की तथा खाने-पीने के लिए सचिव व ग्रामीणों ने धनराशि जुटाकर गोवंश का भरण-पोषण करने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने सहमति व्यक्त करते हुए गोवंश को प्रधान के बाड़े में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सचिव इंद्रलता ने बताया कि गोवंश के लिए ग्राम पंचायत पहाड़ीपुर-भौंडेला में गोशाला का निर्माण किया जाना है। इस पर सरकार ने मुहर लगा दी है। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें