फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा में दबकर बालक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। गांव दलीपपुर कैलई में रविवार की सुबह एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव दलीपपुर कैलई निवासी नंदकिशोर शर्मा का 11 वर्षीय पुत्र विकास गांव जैली स्थित प्रभादेवी इंटर कालेज में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार की सुबह वह कच्चे मकान के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक कच्चा मकान तेज आवाज के साथ ढह गया। बालक इसके मलबे में दब गया। धमाके और बालक की चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में मलबा हटाने के बाद बालक का बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में विकास ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम कुरावली व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना के बारे में रिपोर्ट तैयार की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इकलौता पुत्र था विकास
बिछवां। गांव दलीपपुर कैलई में कच्चा मकान गिरने से हुए हादसे मेें 11 वर्षीय विकास की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद अब नंदकिशोर के दो बेटियां हीं रह गईं हैं। हादसे में जान गवाने वाला विकास इकलौता पुत्र था। हादसे में बच्चे की मौत के बाद माता-पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें