फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जन्माष्टमी पर मथुरा को सजाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अयोध्या की दिवाली, बरसाना की होली मनाने वाली सरकार ने इस जन्माष्टमी पर मथुरा को भव्य तरीके से सजाने का फैसला किया है। सभी एंट्री प्वाइंट पर रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। सुगंधित फूलों से मंदिर महकेंगे। 31 अगस्त को मुख्यमंत्री के दौरे से सजावट का काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री वृंदावन में अधिकारियों से इसकी जानकारी भी लेंगे।
विज्ञापन


31 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन आ रहे हैं। उनके दौरे के साथ ही मथुरा को सजाने का काम शुरू होगा। शासन ने इसके लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। महानगर के सभी एंट्री प्वाइंट पर फोकस रहेगा। उन मार्गों पर प्रकाश के भी विशेष इंतजाम रहेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के सभी मंदिरों को सजाया जाएगा।

अफसरों का कहना है कि 31 को मुख्यमंत्री वृंदावन दौरे के वक्त अधिकारियों से इसकी जानकारी भी लेंगे। कहां-कहां क्या इंतजाम किए गए हैं इसकी वीडियो बनाकर अधिकारी मुख्यमंत्री को दिखाएंगे। वृंदावन में भी खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसकी कार्ययोजना तैयार की थी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें