फिरोजाबाद। बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य हेतु अर्ह मानने संबंधी एनसीटी के निर्देशों का बीटीसी प्रशिक्षुओं ने विरोध किया है। इस संबंध में शनिवार को बीटीसी प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधि मंडल ने एमडीएम मुख्यालय को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यापक परिषद ने हाल में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिक शिक्षक पद के लिए अर्ह माना है। निकट भविष्य में प्राइमरी स्कूलों में होने वाली नियुक्तियों में बीएड धारक अपने आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एनसीटीई द्वारा लिए गए निर्णय का बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा 2015 ने एनसीटीई के निर्णय का विरोध करते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती में केबल बीटीसी डिग्री धारकों को ही शामिल करने की मांग की है।
इस संबंध में मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। ज्ञापन में एनसीटीई के हालिया निर्देशों को स्थगित कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। मांग करने वालों में अनुज सिंह, मनीष कुमार, अमित कुमार, रमन वर्मा, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद अरमान एवं लक्ष्यराज शामिल थे।