फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रांट कटौती के विरोध में आज सड़क पर भीख मांगेंगे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन द्वारा नगर निगम की ग्रांट कटौती के विरोध पार्षद सुबह सड़कों पर भीख मांगेंगे। भीख मांगने के लिए सुबह समाजवादी पार्टी के पार्षद, निर्दलीय व अन्य दलों के पार्षद सुबह नौ बजे नगर निगम में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन


नगर निगम का चुनाव होने के बाद शासन द्वारा दो बार राज्य वित्त आयोग के तहत मिलने वाली ग्रांट में कटौती कर दी गई है, जिससे शहर में आवश्यक कार्य भी नहीं हो पा रही है। पार्षद नगर निगम में क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए लगातार शिकायत कर रहे हैं, परंतु नगर निगम के अफसर धनाभाव का रोना रोते हुए कोई भी कार्य कराने से हाथ खड़े कर देते हैं।

ऐसे में क्षेत्र की जनता पार्षदों को कोस रही है। पार्षदों ने ग्रांट कटौती के विरोध में सड़क पर उतरने का मन बना लिया है। नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के पार्षद देश दीपक यादव का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद भी शासन द्वारा नगर पालिका कार्यकाल में मिलने वाली राज्य वित्त की ग्रांट में दो बार कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में पार्षद सुबह सड़कों पर भीख मांगने का कार्य करेंगे। उन्होंने सुबह नौ बजे पार्षदों से नगर निगम में एकत्रित होने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें