परिजनों से बिछुडी बालिका आरपीएफ ने परिजनों से मिलाया
फिरोजाबाद। ट्रेन में परिजनों से बिछुडी बालिका को आरपीएफ दल ने अथक प्रयास कर उसके परिजनों से मिलाया।
घटना शनिवार दोपहर की है। लखनऊ से चलकर दिल्ली की ओर जा रही अप गोमती एक्सप्रेस में स्थानीय आरपीएफ थाना प्रभारी बीएन द्विवेदी चेकिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान उन्हें एक पांच वर्षीय बालिका रोते हुए मिली। पूछताछ के दौरान पता चला कि बालिका भीड भाड के चलते अपने परिजनों से बिछुड गई। आरपीएफ प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना टुण्डला कंट्रोल कर देकर एनाउंस मेंट कराया। एनाउंसमेंट के दौरान बालिका की मां ने टुण्डला आरपीएफ व नगला मिर्जा थाना रामगढ निवासी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे बालिका शिल्पा के दादा राजेद्र प्रसाद उसे अपने साथ घर ले गए।
अवैध कब्जे के विरोध में भूख हडताल का ऐलान
फिरोजाबाद। हाथवंत ब्लाक के गांव नगला हिम्मत में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटने पर राष्ट्रीय समानत संत परिषद ने भूख हडताल करेगा। परिषद ने जेडाझाल परियोजना से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल औघड के अनुसार कई बार शिकायतों के बाबजूद नगला हिम्मत ब्लाक हाथवंत में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे नहीं हटवाए गए। उन्होंने कहा कि जेडाझाल परियोजना से प्रभावित किसानों को न्यायोचित मुआवजा भी नहीं दिया गया। मुन्नालाल औघड के अनुसार किसान समस्याओं के विरोध में संत परिषद आगामी एक जुलाई से भूख हडताल शुरू करेगी।