फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर को रोकने पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने की रौंदने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक चोरी कर भाग रहे युवकों को जब लोगों ने पकड़ना चाहा तो साथ चल रहे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें रौंदने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पीछा किया। तेज गति होने के कारण कुछ दूरी पर स्कार्पियो पलट गई। इससे कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक चोरों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी उपेंद्र सिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार की सुबह वह जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी कर बच्चों को पढ़ाने गए थे। तभी वहां एक स्कार्पियो आकर रुकी उसमें से उतरे एक युवक ने बाइक को स्टार्ट किया और ले जाने लगा।

तभी उपेंद्र ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया। आरोप है कि साथी को घिरता देख स्कार्पियो सवार साथी बदमाशों ने उपेंद्र पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इससे वह दूर हट गया। स्कार्पियो की चपेट में आकर साइकिल से सब्जी बेचने जा रहा गांव अशोकपुर खटकानी निवासी कायम सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच चोर बाइक को लेकर भाग निकला। शोर सुनकर वहां जमा हुए ग्रामीणों ने स्कार्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया। जमलापुर गांव के सामने स्कार्पियो बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अतुल कुमार निवासी गांव गढ़िया खरौली थाना जैथरा और ऋषि निवासी गांव काकरकुई थाना सौरिख जनपद कन्नौज बताया। घायल ऋषि को सैफई रेफर किया गया है।

कुछ दिन पूर्व हुई थी वारदात
कुछ दिन पूर्व जीटी रोड पर गांव खिरिया पीपर निवासी मिथलेश के मकान बाहर बंधीं तीन बकरी स्कार्पियो सवार उठा ले गए थे। गांव देवी नगर से एक बकरा स्कार्पियो सवारों ने चोरी कर लिया था। इन घटनाओं का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। स्कार्पियो सवारों के पकड़े जाने के बाद पीड़ितों में खुलासे की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


स्कार्पियो सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया गया है। बाइक लेकर भागे साथी के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें