फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर- ट्राली के नीचे दबने से इटावा निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव अरसारा बगिया के पास शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली मार्ग पर पलट गई। ट्राली के नीचे दबने से जनपद इटावा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल ले गई वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव धारा नगरिया निवासी अर्जुन शाक्य ऊसराहार निवासी सुनील चौहान की आढ़त पर काम करता था। शुक्रवार को वह थाना क्षेत्र के गांव अरसारा के पास सरसों की खरीद करने के लिए आया था। सरसों की खरीद करने के बाद शाम करीब 6:30 बजे वापस गांव लौट रहा था।

तभी अरसारा बगिया के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली हाइड्रोलिक उठने से असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई, वहां चिकितसकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन


बहन की डोली को कंधा भी नहीं दे सका अर्जुन
अरसारा बगिया के पास हादसे में इटावा के गांव धारा नगरिया निवासी अर्जुन शाक्य की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाने पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि शुक्रवार को मृतक के चाचा सत्यपाल की पुत्री सोनी की बारात आई है।

अर्जुन को चचेरी बहन की डोली को कांधा देना भी नसीब नहीं हुआ। बेला से बारात आई है। वहीं हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। चचेरे भाई की मौत की सूचना मिलने के बाद दुल्हन बनी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें