मैनपुरी। सीबीएसई 12वीं कक्षा की बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा शुक्रवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान 309 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 17 अनुपस्थित रहे।
जिले के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में बिजनेस स्टडीज विषय की बोर्ड परीक्षा में 55 में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पांच परीक्षार्थियों में से एक, पैराडाइज पब्लिक स्कूल में 10 में से एक, डा. किरन सौजिया एकेडमी के 23 में से दो और 17 प्राइवेट परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. कुसुम मोहन के कुशल नेतृत्व में परीक्षा दो कक्षों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में पंजीकृत 52 परीक्षार्थियों में से चार अनुपस्थित रहे। जिनमें एसबीआरएल एकेडमी के 47 परीक्षार्थियों में से चार अनुपस्थित रहे जबकि केपी चिल्ड्रंस एकेडमी बेवर के पंजीकृत सभी पांच परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
एसबीआरएल एकेडमी के 127 परीक्षार्थियों में से दो अनुपस्थित रहे जिनमें सीआरबी पब्लिक स्कूल के 70 परीक्षार्थियों में से एक और तीन प्राइवेट विद्यार्थियों में से एक अनुपस्थित रहे जबकि सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के पंजीकृत सभी 54 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी में 92 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से छह अनुपस्थित रहे, जिनमें ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के 37 में से चार, आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी के 14 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि सेंट मैरी स्कूल के पंजीकृत सभी 41 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच सदस्यों का एक आंतरिक सचल दल नियुक्त किया गया।