फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम ने सड़कें खोदकर लोगों की परेशानियां बढ़ाईं

विज्ञापन
गलियों की खोदाई के बाद ऊबड़-ख्ााबड़ पड़ी सड़कें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के कई मोहल्लों मे जल निगम द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है, लेकिन पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों को कार्यदायी संस्था ने पूरी तरह से बंद नहीं किया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

वहीं बाइक तथा साइकिल सवार एवं स्कूली बच्चे दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर और शृंगार नगर में कई जगह पाइप लाइन बिछाने के बाद गलियों को खोदाई के बाद मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया है। इससे इन गलियों से चार पाहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन सवारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद सड़क मरम्मत का कार्य भी किया गया है। इसमें खानापूरी की जा रही है। थोड़ी सी मिट्टी डालने के बाद ऊपर से ईटें डाल दी जाती हैं जो सहीं ढंग से व्यवस्थित न होने के कारण मिट्टी बैठ रही है। नगर के लोगों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें